बिग ब्रेकिंग: देहरादून में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक प्लान जारी, परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन। देखें….

देहरादून में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक प्लान जारी, परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन। देखें….

देहरादून। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउंड क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड से सर्वे चौक होते हुए रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाएंगे और दाहिनी ओर स्थित वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट नंबर–01) से प्रवेश करेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस (सर्वे चौक के पास) में पार्क कर पैदल दून लाइब्रेरी से लगभग 20 मीटर आगे स्थित गेट से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

  • वीआईपी व अधिकारियों के वाहन मंच के पीछे पार्क किए जाएंगे।
  • परेड प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस एवं दर्शकों के वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और काबुल हाउस में पार्क होंगे।
  • धर्मपुर, दर्शन लाल चौक और दून चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • सर्वे चौक से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
  • राजपुर रोड से आने वाले प्रतिभागियों व दर्शकों के वाहन घंटाघर–दर्शन लाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड भेजे जाएंगे।
  • पासधारक व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन डूंगा
  • हाउस और स्मार्ट सिटी ग्राउंड (सैड पार्किंग) में पार्क होंगे।

विक्रमों के लिए डायवर्जन

  • रायपुर रूट (नंबर–02): सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस।
  • धर्मपुर रूट (नंबर–03): तहसील चौक से दून चौक–एमकेपी चौक की ओर।
  • आईएसबीटी रूट (नंबर–05) व कांवली रूट (नंबर–08): रेलवे गेट से वापस।
  • प्रेमनगर रूट: प्रभात कट से वापस।
  • राजपुर रूट: ग्लोब चौक–पैसिफिक तिराहा–बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर।

सिटी बसों के लिए डायवर्जन

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शन लाल चौक–घंटाघर होते हुए जाएंगी।
  • रिस्पना की ओर से आने वाली बसें तहसील चौक से दून चौक–एमकेपी चौक–आराघर की ओर भेजी जाएंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क होते हुए राजपुर रोड–घंटाघर जाएंगी।

बैरियर व्यवस्था

  • परेड ग्राउंड के चारों ओर आउटर और इनर बैरियर लगाए जाएंगे।

आउटर बैरियर प्वाइंट

  • ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा।
  • यहां केवल वीआईपी व पासधारक वाहनों को सीमित प्रवेश मिलेगा।

इनर बैरियर प्वाइंट

  • रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कान्वेंट तिराहा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पासधारकों और वीवीआईपी को छोड़कर कोई भी वाहन इनर बैरियर से परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। आम नागरिक निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े कर पैदल प्रवेश करेंगे।