बिग ब्रेकिंग: UKPSC ने कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा–2024 का अंतिम परिणाम किया जारी

UKPSC ने कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा–2024 का अंतिम परिणाम किया जारी

UKPSC Latest Update 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा–2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से यह परिणाम कार्यालय हरिद्वार से जारी किया गया।

आयोग द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या A-1/E-2/DR/GPWS/2023-24 (दिनांक 21 जून 2024) के अंतर्गत की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा तथा उसके बाद साक्षात्कार आयोजित किया गया।

परीक्षा का विवरण

  • लिखित परीक्षा: 18 एवं 19 जनवरी 2025
  • साक्षात्कार परीक्षा: 16 दिसंबर 2025

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अभ्यर्थियों की प्रावीण्य (मेरिट) सूची तैयार की गई।

चयन परिणाम

आयोग ने मेरिट सूची के आधार पर राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम श्रेष्ठता क्रम में घोषित किया है। चयन सूची में अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, वर्ग/उपवर्ग एवं चयन वर्ग का विवरण शामिल है।

प्रतीक्षा सूची भी तैयार

चयन परिणाम के साथ ही आयोग ने प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी तैयार की है, जिसे चयन संस्तुति के साथ संबंधित शासन/विभाग को भेजा जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कट-ऑफ अंक, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्तांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पृथक रूप से प्रकाशित कर दिए गए हैं।