बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। समय-सारणी जारी होने से प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।

यह भी देखें:-

https://youtu.be/QAqPrUYnnU0?si=v494ls607lCVBFFp

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है।

बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए सख्त इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, समय पर वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संग्रह को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डॉ. सती ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें। नियमित अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अब अंतिम तैयारी में जुट गए हैं।