SSC ने जारी किए दो बड़े नोटिफिकेशन। CPO की परीक्षा तिथि तय, GD के 25,487 पदों पर आवेदन शुरू
SSC Latest Update 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक साथ दो बड़े अपडेट जारी करते हुए लाखों अभ्यर्थियों को राहत दी है। जहां SSC CPO 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी लिंक और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
वहीं SSC GD Constable 2026 के लिए 25,487 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दोनों परीक्षाओं से देशभर के युवाओं को रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे।
SSC CPO 2025: एग्जाम सिटी जारी। परीक्षा 9 से 12 दिसंबर तक
SSC ने सब-इंस्पेक्टर (SI) दिल्ली पुलिस एवं CAPFs भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड आज क्रमवार जारी होने की संभावना है।
SSC CPO 2025 – मुख्य विवरण
- परीक्षा तिथि: 9–12 दिसंबर 2025
- कुल पद: 3073
- पद: SI दिल्ली पुलिस एवं CAPFs
- वेतनमान: लेवल–6 ( ₹35,400 – ₹1,12,400 )
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
आवेदन प्रक्रिया का संक्षेप
- आवेदन 26 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे।
- 17–21 नवंबर को एग्जाम सिटी चयन विंडो खोली गई थी।
SSC GD Constable 2026: 25,487 पदों पर बंपर भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू
देशभर के युवाओं के लिए सबसे लोकप्रिय भर्ती मानी जाने वाली SSC GD Constable 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles, SSF और NCB में नियुक्तियाँ होंगी।
SSC GD 2026 – भर्ती प्रमुख बिंदु
- कुल पद: 25,487
- योग्यता: 10वीं पास
- आयु सीमा: 18–23 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
- आवेदन तिथि: 1–31 दिसंबर 2025
- परीक्षा तिथि: फरवरी–अप्रैल 2026
वेतनमान:
- NCB – Pay Level 1: ₹18,000 – ₹56,900
- अन्य बल – Pay Level 3: ₹21,700 – ₹69,100
आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC/EWS: ₹100
- SC/ST/महिला/ESM: शुल्क मुक्त
SSC GD 2026: नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी
- SSC ने नई भर्ती के साथ अपडेटेड एग्जाम पैटर्न भी जारी किया है।
- अब परीक्षा में कुल 80 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक का होगा और 0.25 की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
एग्जाम पैटर्न:
कुल समय: 60 मिनट

SSC GD Syllabus – प्रमुख विषय
1. जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग
- एनालॉजी, सीरिज, कोडिंग–डिकोडिंग, पैटर्न रेकग्निशन, स्पैटियल विजुअलाइज़ेशन आदि।
2. जनरल नॉलेज & करंट अफेयर्स
- इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, खेल, पड़ोसी देश, समसामयिकी आदि।
3. एलीमेंट्री मैथ्स
- प्रतिशत, औसत, समय-कार्य, समय-दूरी, लाभ-हानि, ज्यामिति आदि।
4. हिंदी/अंग्रेजी
- बेसिक ग्रामर, वर्ड नॉलेज, पासेज समझ, वोकैबुलरी।
PET/PST – शारीरिक दक्षता मानक
दौड़ (सामान्य क्षेत्र)
- पुरुष: 5 किमी – 24 मिनट
- महिला: 1.6 किमी – 8.5 मिनट
दौड़ (लद्दाख क्षेत्र)
- पुरुष: 1.6 किमी – 7 मिनट
- महिला: 800 मीटर – 5 मिनट
पूर्व सैनिकों को PET/PST से छूट है, मगर मेडिकल अनिवार्य है।
कैसे डाउनलोड करें: एडमिट कार्ड और सिलेबस?
- SSC की वेबसाइट पर जाएँ
- लॉगिन करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर + पासवर्ड भरें
- डैशबोर्ड में आपकी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड दिखाई देगा
SSC GD Syllabus
- SSC वेबसाइट पर जाएँ।
- नोटिफिकेशन सेक्शन खोलें।
- SSC GD Notification PDF डाउनलोड करें।
- अंत में पूर्ण सिलेबस उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण लिंक
- SSC CPO Exam City / Admit Card: Exam City
- SSC GD Online Apply: Click Here
- SSC GD Notification PDF: Click Here
- SSC Official Website: ssc.gov.in


