भाजपा ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची, नौ चेहरों को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने अपने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर की गई है।
पार्टी ने कुल 9 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है, जिन्हें प्रदेश स्तर पर मीडिया में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, खजान दास (विधायक), विनोद चमोली (विधायक), मथुरा दत्त जोश, नवीन ठाकुर, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, कुंवर जपेन्द्र सिंह, हनी पाठक, कमलेश रमन और विकास भगत (नैनीताल) को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
पार्टी के अनुसार, नए प्रवक्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे प्रदेश सरकार और संगठन के कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। वहीं, नैनीताल जिले से विकास भगत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण की सराहना के रूप में देखा है।

