पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास से की विस्तारपूर्वक चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास से की विस्तारपूर्वक चर्चा

  • स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर समूह के योगदान की सराहना। कोश्यारी बोले, “समाजसेवा में संस्थान निभा रहे हैं अनुकरणीय भूमिका”

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

कोश्यारी ने उत्तराखंड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास में चिकित्सा और शिक्षा का क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित संस्थानों श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी एक जनप्रिय और दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने कहा कि “राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर उनकी गहरी समझ और व्यावहारिक दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब परिसर में श्रद्धालु व भक्तगण मौजूद रहे। पूरा वातावरण आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल से भरा रहा।