त्योहारी सीजन में फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर। देखें कितनी बढ़ी कीमतें
नई दिल्ली। त्योहारों की शुरुआत में आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। 1 अक्टूबर 2025 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1595.50 का हो गया है, जबकि पहले यह ₹1580 में मिलता था।
- कोलकाता में अब इसकी कीमत ₹1700 (पहले ₹1684)
- मुंबई में ₹1547 (पहले ₹1531.50)
- चेन्नई में ₹1754 (पहले ₹1738) तय की गई है।
वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। देश के ज्यादातर शहरों में इसकी कीमत ₹850 से ₹960 के बीच बनी हुई है।
- दिल्ली: ₹853
- मुंबई: ₹852.50
- लखनऊ: ₹890.50
- अहमदाबाद: ₹860
- हैदराबाद: ₹905
- वाराणसी: ₹916.50
- पटना: ₹951
त्योहारों से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें न बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है, लेकिन होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर पड़ सकता है।

