इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी की जारी, ऐसे करें चेक
IB Latest Jobs Update 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कुल 4987 पदों पर आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा सिटी चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28, 29 और 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
भर्ती का विवरण
- संस्था – इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
- पद का नाम – सिक्योरिटी असिस्टेंट
- कुल पद – 4987
- पे स्केल – ₹21,700 – ₹69,100/- (लेवल-3)
- नौकरी का स्थान – ऑल इंडिया
- एग्जाम सिटी जारी – 15 सितंबर 2025
- परीक्षा तिथि – 28, 29 और 30 सितंबर 2025
- आधिकारिक वेबसाइट – mha.gov.in
योग्यता
- इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा–
- लिखित परीक्षा (100 अंक)
- डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक)
- इंटरव्यू (50 अंक)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट
- अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा।
- जनरल अवेयरनेस – 20 प्रश्न
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 20 प्रश्न
- रीजनिंग – 20 प्रश्न
- इंग्लिश – 20 प्रश्न
- जनरल स्टडीज – 20 प्रश्न
डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में उम्मीदवारों को 100 शब्द का पैसेज स्थानीय भाषा में ट्रांसलेट करना होगा।
ऐसे करें एग्जाम सिटी चेक
- आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- “Exam City Intimation” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरने के बाद “Login” पर क्लिक करें।
- आपकी परीक्षा सिटी और शेड्यूल की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
Intelligence Bureau IB Security Assistant Exam City Intimation 2025 Release | 15 September 2025 |
Intelligence Bureau IB Security Assistant Exam City Intimation 2025 Check | Click Here |
Official Website | https://www.mha.gov.in/en |