बड़ी खबर: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने लगाया आपदा प्रभावितों पर राहत का मरहम

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने लगाया आपदा प्रभावितों पर राहत का मरहम

  • पौड़ी गढ़वाल में सैंजी, चपंलोड़ी, उदालखा और ग्वालखुडा गांवों में राहत सामग्री का वितरण

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड की हालिया आपदा से प्रभावित पौड़ी गढ़वाल के ग्रामीण इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आगे आई है।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुलोचना इष्टवाल (खंकरियाल) ने बुधवार को प्रभावित गांवों सैंजी, चपंलोड़ी, उदालखा और ग्वालखुडा का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने न केवल उनकी समस्याओं को सुना, बल्कि राहत सामग्री भी वितरित की।

इस राहत अभियान का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट (चोफण्डा) के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया। राहत सामग्री उपलब्ध कराने में फुलवारी फाउंडेशन से जुड़े डायरेक्टर अजय नेगी और शिवानी रावत का अहम योगदान रहा।

वहीं, सामग्री की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद उनियाल और उनियाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई।

श्रीमती इष्टवाल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आपदा की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना होगा।”

राहत कार्य में आर्थिक सहयोग भी मिला

  •  सुदर्शन सिंह रावत (केदार मोहल्ला, श्रीनगर गढ़वाल) ने ₹10,000 की सहायता दी।
  • समाजसेवी श्री राकेश जली और पार्टी पदाधिकारी श्रीमती बसंती देवी ने क्रमशः ₹1,000 का योगदान किया।
  • इन धनराशियों से आटा, नमक, तेल जैसी जरूरी खाद्य सामग्री खरीदकर आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर पर्वतजन टीवी के वरिष्ठ पत्रकार श्री विजेंद्र राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामवासियों से बातचीत की, 6 अगस्त की आपदा की स्थिति की जानकारी ली और वीडियोग्राफी के माध्यम से हालात का दस्तावेजीकरण किया।

राहत अभियान में पार्टी के कई पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें –

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल
  • प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल
  • महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष (श्रीनगर) श्रीमती रजनी जुगरान
  • महानगर अध्यक्ष (देहरादून) देवेंद्र गुसाई
  • जिला अध्यक्ष (टिहरी गढ़वाल) विशन कंडारी
  • कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल
  • सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट

ग्राम सभा की ओर से सभी सहयोगियों और राहत कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। यह अभियान न केवल तात्कालिक राहत देने में सफल रहा बल्कि सामुदायिक एकजुटता और सहयोग की मिसाल भी बन गया।