कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आज हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में केवल दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली से वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने धराली में चल रहे आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी कैबिनेट मंत्रियों को दी। उन्होंने राहत कार्यों की गति, प्रभावितों की मदद और पुनर्वास प्रयासों की जानकारी साझा की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी इन दिनों उत्तरकाशी में डटे हुए हैं और लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
प्रमुख बिंदु
- राज्य सचिवालय में सीमित एजेंडा के साथ हुई कैबिनेट बैठक।
- अनुपूरक बजट पर चर्चा।
- वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री धामी ने धराली आपदा की जानकारी दी।

