बिग ब्रेकिंग: UKPSC ने घोषित की कई प्रमुख परीक्षाओं की तारीख। आप भी देखें….

UKPSC ने घोषित की कई प्रमुख परीक्षाओं की तारीख। आप भी देखें….

UKPSC Latest Update 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी दी है कि आयोग द्वारा जनवरी 2025 से जून 2025 तक 284 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर किया गया है।

चयनित पदों में शहरी विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सचिवालय, राजस्व परिषद, प्रशासनिक अकादमी एवं गृह विभाग जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

  • शहरी विकास विभाग में सहायक नियोजन/वास्तुविद के 07, मानचित्रकार के 76 पदों पर चयन हुआ।
  • उच्च शिक्षा विभाग में वनस्पति विज्ञान के 12, भौतिकी के 20, इतिहास के 20 असिस्टेंट प्रोफेसर चुने गए।
  • समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के 136 पदों पर चयन हुआ।
  • अन्य विभागों के 13 अभ्यर्थियों का भी चयन किया गया।

सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा विभिन्न अधियाचन पत्रों पर समयबद्ध चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है और वर्ष 2025 के लिए परीक्षा कैलेंडर भी तय कर दिया गया है।

आगामी परीक्षाएं इस प्रकार निर्धारित हैं:-

  • 27 जुलाई 2025 – महाधिवक्ता कार्यालय: समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा
  • 31 अगस्त 2025 – न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा
  • 3-4 सितंबर 2025 – सचिवालय लेखा समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा
  • 13-14 सितंबर 2025 – अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा
  • 25-26 सितंबर 2025 – राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा
  • 2 नवंबर 2025 – जिला क्रीड़ा अधिकारी मुख्य परीक्षा
  • 24-28 नवंबर 2025 – वन विभाग ACF, FRO, लॉन्गिंग अधिकारी मुख्य परीक्षा
  • 6-9 दिसंबर 2025 – सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य परीक्षा)

लोक सेवा आयोग ने पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ चयन प्रक्रिया जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।