पिथौरागढ़ में खाई में गिरी मैक्स। आठ लोगों की मौत, देखें वीडियो….
उत्तराखंड। भीषण और दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है।आज मंगलवार शाम पिथौरागढ़ जिले में एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
देखें वीडियो:-
हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मैक्स मुवानी से बकटा जा रही थी। जिसमें 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, गाड़ी मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी नदी में जा गिरी।
इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।