पंचायत चुनाव पर हरदा बोले, प्रदेश के लोगों को झूठ, लूट और फूट से कराएंगे आगाह
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीताल पहुंचकर प्रदेश में फैले लूट और असहिष्णुता के वातावरण के खिलाफ जनता को जगाने का मन बनाया है। रावत अगले 4 से 6 माह तक प्रदेश के लोगों को झूठ, लूट और फूट से आगाह कराएंगे।
नैनीताल के एक निजी होटल पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार जानबूझकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रकिया में त्रुटियां कर रही है।
तांकि पंचायत चुनाव नहीं करानी पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में झूट, लूट और फूट के खिलाफ वो अगले 4 से 6 महीने तक लोगों तक जाएंगे और उन्हें हकीकत बताएंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री और नागरिक होने के नाते भी वो लोगों को उस खतरे से आगाह कराएंगे। हरीश रावत ने कहा कि बलात्कार में सत्ता के लोगों के नाम पर पर्दा डाला जा रहा है।
बेरोजगारी, खनन में छोटी छोटी नदियों को खोद देना, सड़कों में डंपरों के राज से लोगों को कुचलना आदि चल रहा है। सरकार ने असहिष्णुता का वातावरण बनाया है तांकि लोग अत्याचार और अव्यवस्थाओं की तरफ नहीं देखें।