बिग ब्रेकिंग: आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड राज्य में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश न होने के चलते तापमान में निरंतर बढ़ोतरी का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश के 6 पर्वतीय जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं संग बारिश की संभावना है।

वहीं इन जिलों में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 27 अप्रैल रविवार को उत्तराखंड राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि, शेष जनपदों के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया 30 अप्रैल को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तापमान की स्थिति

  • आज देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
  • वहीं शनिवार को को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।