अलकनंदा में गिरी थार, चार लोग लापता
देहरादून। बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बगवान के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन नें पांच लोग सवार थे।
कार सवार एक महिला किसी तरह कार के ऊपर चढ़ गई जिसका सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
देखें वीडियो:-
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। ढालवाला से भी एक टीम रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन जारी है।
SDRF निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जो पौड़ी के रहने वाले थे। और फरीदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने गौचर जा रहे थे।
गंभीर घायल एक महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है।