गुड न्यूज: NCC की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी। NCC में 7500 नये कैडेट्स की होगी भर्ती

NCC की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी। NCC में 7500 नये कैडेट्स की होगी भर्ती

दिल्ली। सूबे में NCC की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में NCC के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है।

इसी के साथ अब NCC में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में NCC के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि NCC विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के NCC प्रमुखों तथा DG NCC मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

डॉ. रावत ने बताया कि, बैठक में NCC के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढ़ांचे की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े एनसीसी के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।

प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में NCC के लिए बढ़ती मांग के दृष्टिगत 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग बैठक में रखी गई, जिस पर भारत सरकार ने NCC विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स भर्ती की जाएंगी।

इसके अलावा बैठक में NCC की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिये वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई, जिस पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

विभगाय मंत्री ने बताया कि, प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55,214 NCC कैडेट्स हैं, जिसमें से माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत 31680 कैडेट्स शामिल हैं।

NCC की गतिविधियों के संचालन के लिये प्रदेश में 9 वाहनियां वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में NCC संचालित की जा रही है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों तथा 201 निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में NCC है।

जबकि प्रदेश के 606 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालन प्रस्तावित है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों तथा 359 निजी विद्यालयों/महाविद्यालय शामिल है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में NCC से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा NCC विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी गई।

राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिय प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में NCC की बढ़ती मांग को केन्द्र सरकार की मदद से हर संभव पूरा किया जायेगा।- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।