शर्मनाक: दस रुपये का लालच देकर किशोरी संग दुष्कर्म

दस रुपये का लालच देकर किशोरी संग दुष्कर्म

देहरादून। दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी।

उसमें महिला ने बताया कि किशोरों ने उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच दिया अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया।

चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार, आरोपित विधि विवादित किशोर हैं। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।