बिग ब्रेकिंग: CBI ने उद्यान विभाग के कार्मिकों का मांगा ब्योरा। जानिए क्यों ?….

CBI ने उद्यान विभाग के कार्मिकों का मांगा ब्योरा। जानिए क्यों ?….

न केवल कार्मिक, बल्कि उनके रिश्तेदारों की जानकारी सीबीआई को चाहिए। सबके नाम-पते के साथ बैंक खातों की पूरी जानकारी और पेन नंबर भी मांगा गया। इसके जरिए कार्मिकों के बैंक खातों के लेनदेन की जांच होगी।

 

न केवल कार्मिक, बल्कि उनके रिश्तेदारों की जानकारी सीबीआई को चाहिए। सबके नाम-पते के साथ बैंक खातों की पूरी जानकारी और पेन नंबर भी मांगा गया। इसके जरिए कार्मिकों के बैंक खातों के लेनदेन की जांच की जा सकेगी। सीबीआई के ताजा पत्र से उद्यान विभाग में खलबली मच गई है।

यह है मामला सीबीआई उद्यान विभाग में नर्सरी कंपनी के चयन, बीज-पौध खरीद और विभिन्न प्रकार के महोत्सवों के आयोजन में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कर रही है। यह मामला खुलने पर सरकार ने 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. बवेजा को सस्पेंड कर दिया था।