बिग ब्रेकिंग: IFS अधिकारियों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

IFS अधिकारियों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

शासन ने आज आधा दर्जन डीएफओ के ट्रांसफर कर दिए।

  •  उत्तरकाशी के डीएफओ डीपी बलूनी को टोंस वन विभाग पुरोला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  •  सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी के प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी के एन भारती को पौड़ी से ट्रांसफर करके भूमि संरक्षण वन प्रभाव कालसी भेज दिया गया है।
  •  राजाजी टाइगर रिजर्व के सहायक वन संरक्षक रविंद्र पुंडीर को अपर यमुना वनप्रभाग पर बड़कोट ट्रांसफर कर दिया गया है।
  •  प्रदीप कुमार को तराई पश्चिमी वनप्रभाग से स्थानांतरित करके सिविल स्वयं वन प्रभाग पौड़ी का जिम्मा सौंपा गया है।
  • सहायक वन संरक्षक स्पर्श काला को देहरादून से हटाकर लैंसडौन वन प्रभाव का प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है।
  • जगमोहन सिंह रावत को लैंसडाउन से हटाकर इसी पद पर भूमि संरक्षण वन विभाग रानीखेत भेजा गया है।