अपराध: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे और गनर पर फायरिंग। असलाह की बट मारकर किया लहूलुहान

पूर्व भाजपा विधायक के बेटे और गनर पर फायरिंग। असलाह की बट मारकर किया लहूलुहान

हमलावरों ने असलाह की बट सिर पर मारकर भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक को लहूलुहान कर दिया।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारमोनी कॉलोनी में आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार रहता है।