बड़ी कार्यवाही: विकासनगर के विभिन्न क्षेत्रों में 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चली MDDA की JCB

विकासनगर के विभिन्न क्षेत्रों में 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चली MDDA की JCB

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में 18 बीघा भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को MDDA की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। MDDA के पीठासीन अधिकारी/उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक क्षेत्र विस्तार के बाद अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। विकासनगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में 18 बीघा भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को MDDA की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

MDDA के पीठासीन अधिकारी/उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक क्षेत्र विस्तार के बाद अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

इसके चलते विभिन्न तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अवैध निर्माण पर सुनवाई करने व कार्रवाई की शक्तियां दी गई हैं। साथ ही समय-समय पर इस दिशा में निर्देश भी जारी किए जाते हैं।

अवैध प्लाटिंग के तीन अलग-अलग प्रकरण में सुनवाई

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवैध प्लाटिंग के तीन अलग-अलग प्रकरण में सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। लिहाजा, गुरुवार को MDDA की टीम ने राजावाला डाकपत्थर में विशाल शर्मा की आठ बीघा, केसरबाग, बाबूगढ़ में राजेंद्र की छह बीघा और इसी क्षेत्र में धीरेंद्र की चार बीघा प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लाटिंग पर किए गए सीमांकन, मार्ग आदि पर JCB चलाई गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट आदि शामिल रहे।

चकराता रोड पर अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण

इसके अलावा चकराता रोड पर यमुना कालोनी के नजदीक अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण किया गया था। संयुक्त सचिव कुश्म चौहान के आदेश क्रम में अवैध निर्माण को सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा, अवर अभियंता प्रिंस एवं सुपरवाइजर लीलाधर जोशी की टीम ने सीलिंग की।