बड़ी खबर: बिगडैल डॉक्टर के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा,उच्च अधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ बैठाई जाँच

बिगडैल डॉक्टर के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, उच्च अधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ बैठाई जाँच

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रिखणीखाल में एक बिगडैल डॉक्टर की तानाशाही के खिलाफ अब स्वस्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं CMO पौड़ी ने ACMO से इस डॉक्टर के खिलाफ जाँच बैठा दी है।

बता दें कि, जनपद पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक
के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में बीते माह में सारे अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने प्रभारी पर मानसिक उत्पीड़न, तानाशाही का आरोप लगाया।

दो ANM ने बताया था कि, डॉक्टर बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं। इनमें से एक ANM की मौत हो गई, उनके पति ने बताया कि, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेरी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद सभी कर्मचारियों/डॉक्टरों द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत पत्र दिया, जिसके बाद गत दिवस यहाँ पर पौड़ी से ACMO पारुल गोयल जांच दल सहित पहुंची व शिकायतकर्ताओं के बयान लिए।

ACMO पारुल गोयल का कहना था कि, जांच चल रही है रिपोट जल्द CMO कार्यालय को सौंप दी जाएगी।

वहीं जब हमारे द्वारा आरोपी चिकित्सा प्रभारी हेमंत से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

जब कल हमारी टीम ने अस्पताल में पहुंचकर कर्मचारियों से बात की तो सबका यही कहना था कि, प्रभारी महोदय हर कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न करते है व अपने प्रभारी होने की धौंस जमाते है।