बड़ी खबर: यहाँ भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित। मलबे में दबा वाहन, पांच लोगों की मौत

यहाँ भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित। मलबे में दबा वाहन, पांच लोगों की मौत

  • जंगल मे बैठी मिली संदिग्ध महिला
  • विशाल काय पेड़ गिरने से यातायात बाधित

रिपोर्ट- गुड्डू सिंह ठठोला

उत्तराखंड रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।

जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।

कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

आज प्रातः बारिश के रुकते ही SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है।

SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया ।

विशाल काय पेड़ गिरने से यातायात बाधित

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में भवाली पाइंस समीप विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी व पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल में पहुंचे।

JCB मशीन द्वारा पेड़ को वहां से हटाया गया। गनीमत रही कि, पेड़ गिरने से जनहानि नहीं हुई। 1 घंटे बाद दमकल विभाग और पुलिसकर्मियों की मदद से यातायात सुचारू किया।

घटनास्थल में प्रकाश कांडपाल, मो उमर, अरविंद कुमार,  जसवीर, शिवराज सिंह राणा, रोहित सिंह, सागर आदि पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

उत्तराखंड के नैनीताल भवाली के पास पाइस के समीप पाइंस मिली संदिग्ध महिला,पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुचाया अस्पताल।

नैनीताल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के समीपवर्ती पाइंस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल मे एक विक्षिप्त महिला बैठी हुई पाई गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच पाइंस के पास सड़क पर मालवा और पेड़ गिरने से क्षेत्र में लोगो की भीड़ मौजूद थी वही इस बीच जाम में फंसे लोगों द्वारा एक महिला को पाइंस के जंगल मे 150 फिट की गहराई में बैठे हुए देखा और तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी मोके पर पहुचे चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा व फायर यूनिट द्वारा 150 फिट गहरे जंगल मे उतर कर महिला को रेस्क्यू किया। वही पूछे जाने पर महिला ने खुद को लाइन नम्बर 17 हल्द्वानी निवासी शबनम बताया जिसके बाद पुलिस व फायर यूनिट टीम ने महिला को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुचाया व 108 के माध्यम से उपचार के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल भिजवाया गया है।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए पते की जांच की जा रही है फिलहाल महिला को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार डियस जा रहा है

जंगल मे बैठी मिली संदिग्ध महिला

नगर के समीपवर्ती पाइंस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में एक विक्षिप्त महिला बैठी हुई पाई गई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच पाइंस के पास सड़क पर मालवा और पेड़ गिरने से क्षेत्र में लोगो की भीड़ मौजूद थी। वही इस बीच जाम में फंसे लोगों द्वारा एक महिला को पाइंस के जंगल मे 150 फिट की गहराई में बैठे हुए देखा और तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी।

मोके पर पहुंचे चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा व फायर यूनिट द्वारा 150 फिट गहरे जंगल में उतर कर महिला को रेस्क्यू किया।

वही पूछे जाने पर महिला ने खुद को लेन नम्बर 17 हल्द्वानी निवासी शबनम बताया, जिसके बाद पुलिस व फायर यूनिट टीम ने महिला को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया व 108 के माध्यम से उपचार के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल भिजवाया गया है।

एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि, महिला द्वारा बताए गए पते की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।