चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री उठा सकेंगे गढ़वाली व्यंजनों का लुफ्त

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री उठा सकेंगे गढ़वाली व्यंजनों का लुफ्त

– महिला उत्थान के लिए पर्यटन विभाग ने की तीर्थम रेस्टोरेंट की शुरुआत

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता

हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, इसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर आएंगे। सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव धर्मनगरी हरिद्वार पड़ता है, इसको देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार में गढ़वाली व्यंजन का स्वाद मिल सके। इसके लिए हरिद्वार पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थम रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है, जिसको बेरोजगार महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा, जिससे इन महिलाओं को रोजगार मिल सके। आज इसका शुभारंभ जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि, पर्यटन विभाग के राहीम होटल के बाहर गंदगी पड़ी रहती थी। पर्यटन विभाग द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया है। नेचर महिला सहायता समूह द्वारा यहां पर गढ़वाली व्यंजनों का एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोला है।

10 महिलाओं को यहां पर रोजगार दिया गया है। इसके खुलने से पहाड़ी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार भी होगा। साथ ही यहां पर गंदगी भी नहीं होगी। रहीम होटल के बाहर खोला गया यह रेस्टोरेंट हरिद्वार की प्राइम लोकेशन पर है।

यहीं पर चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी किया जाता है। यहां पर आने वाले यात्री गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे।

नेचर महिला सहायता समूह की अध्यक्ष किरण भटनागर का कहना है कि, इस रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजनों बनाए जायेगे। हम चाहते हैं यहां पर यात्री रुककर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सके। साथ ही इस रेस्टोरेंट में और भी व्यंजन बनाए जायेगे। सभी व्यंजनों को महिलाओं द्वारा बनाया जाएगा।

अभी हमारा लक्ष्य है कि, कम से कम 20 महिलाओं को यहां पर रोजगार मिल सके। इस रेस्टोरेंट में प्लास्टिक की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

इनका कहना है कि, इसका उद्देश्य यही है कि, महिलाओं को रोजगार मिल सके। क्योंकि कई महिलाएं हमारे पास रोजगार के लिए आती है। इसीलिए महिला रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है।