गुड न्यूज़: पुलिस विभाग में बम्पर प्रमोशन। 406 हेड कांस्टेबलों बने अपर उपनिरीक्षक

पुलिस विभाग में बम्पर प्रमोशन। 406 हेड कांस्टेबलों बने अपर उपनिरीक्षक

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए अच्छी खबर है। जहां नागरिक पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। इससे पूर्व नागरिक पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।