मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंत्री गणेश जोशी और बाबा रामदेव ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंत्री गणेश जोशी और बाबा रामदेव ने फहराया तिरंगा

 

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि, भारत की आजादी के बाद, देश का संविधान बनाने वालों ने यह निर्णय लिया कि देश को गणतांत्रिक देश बनाना है।

इसके बाद संविधान बनाकर इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान का एक महत्त्वपूर्ण अंश यह भी है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर का अधिकार प्राप्त है।

मुख्य सचिव ने कहा कि इसका एक उदाहरण देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे कभी हिम्मत नहीं हारी, और कहां से कहां तक पहुंची। यह हमारे संविधान की ही देन है।

भर्तियों में भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के चलते आज उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में समान अवसर का अधिकार का महत्त्व और भी बढ़ गया है। भर्तियों में भ्रष्टाचार बहुत ही चिंता का विषय है। हमें इसका समाधान ढूंडना है। इससे प्रदेश की नकारात्मक छवि गयी है।

यह प्रदेश के लिए एक चुनौति है। शासन प्रशासन में बैठकें आयोजित कर यह निर्णय लिया गया कि पात्र युवाओं को ही नौकरी मिले इसके लिए कठोर कानून बनाया जा रहा है।

इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त लोगों को उम्र कैद की सजा एवं इन कामों से अर्जित सम्पत्ति की जब्त किए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि यह संदेश जाए कि कोई और इस प्रकार की घटनाएं न करे और पात्र लोगों को ही नौकरी मिल सके।

इस समय जो भी यहां बैठा है उसे यह याद रखने की आवश्यकता है कि वह यहां इसलिए बैठा है क्योंकि हमारे संविधान ने हमें समान अवसरों का अधिकार दिया है और अब हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि समान अवसर के अधिकार को हर हालत में लागू कराया जाना हमारी जिम्मेदारी है।

हमें यह ध्यान देना होगा कि, जाने अनजाने में भी हम से कोई ऐसा निर्णय न हो जिससे समानता का अधिकार नजरअंदाज हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि, उत्तराखण्ड प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही सम्पन्न राज्य है। खूबसूरत पहाड़, दुनिया का वाटर टॉवर कहे जाने वाले बर्फीले पर्वत और नदियां हैं। यहां चारधाम हैं, जहां के दर्शन करने के लिए लोग वर्षों से प्रयास कर रहे हैं।

इसके साथ ही, उत्तराखण्ड की राजधानी देश की राजधानी के इतने पास है। आज यात्रा की दूरी, किलोमीटर से नहीं बल्कि ट्रेवल टाईम से नापी जाती है। पहले देहरादून से दिल्ली 6 से 7 घंटे लगते थे। अब 4 से 5 लग रहे हैं और बहुत जल्दी ही 2 से सवा दो घंटे लगेंगे।

इसलिए 2 घंटे का सफर होने के बाद इसे दिल्ली एनसीआर का हिस्सा भी कहा जाना कोई अचम्भा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली एनसीआर का एक प्रतिशत भी टूरिस्ट यहां आना शुरू हो जाएगा तो इससे पर्यटन को एक दम बूस्ट मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके लिए हमें तैयार रहना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि, चारधाम यात्रा के दौरान बहुत अधिक ट्रेफिक होने के कारण सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक ट्रेफिक जाम से बचने के लिए चारधाम यात्रा सीजन में आने से बचते हैं। इससे आने वाले भविष्य में प्रदेश के पर्यटन पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश के भविष्य को बचाने के लिए हमें प्रदेश की सड़कें बचानी होंगी। उन्होंने कहा कि शहरों और सड़कों के किनारे बनने वाले भवनों को सुनियोजित तरीके से बनाए जाने के लिए प्रयास किए जाएं। हमें प्रदेश और प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए सोचते हुए अभी से योजनाओं को बनाना और लागू करना है।

हमें सिर्फ आज की परिस्थिति नहीं देखनी बल्कि दीर्घकालिक योजनाएं बनानी हैं, ताकि हम अपने प्रदेश का भविष्य बचा सकें। उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन प्रशासन की शीर्ष संस्था है। प्रदेश और प्रदेशवासियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना है।

हमें प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का सिर्फ विचार ही नहीं रखना बल्कि इसे अपनी भावना बनाना है। उन्होंने कहा कि विचार बदलते रहते हैं भावनाएं नहीं बदलती। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम इतना ही प्रण ले लें कि हमें प्रदेश के भविष्य के लिए ही निर्णय लेने हैं तो आज गणतंत्र दिवस पर यहां एकत्र होना सफल हो जायेगा।

बाबा रामदेव ने सनातन परंपरा का अपमान करने वालों को दी नसीहत

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में ध्वजारोहण किया। इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

साथ ही देश में सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की वही पाकिस्तान को लेकर कहा कि, पाकिस्तान के चार टुकड़े अब जल्द ही होगे।

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि, 74 वें गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प ले कि देश को आर्थिक गुलामी शिक्षा और चिकित्सा लूट और दरिद्रता से भारत को मुक्त कराना है और अपने सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाते हुए गुलामी की निशानी को मिटाना है आज हमे भारत के उज्जवल भविष्य के लिए कटिबद्ध होना पड़ेगा तो भारत पूरी दुनिया की शान बनेगा।

सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों को लेकर कई लोगों द्वारा विवादित बयान दिए जा रहे हैं साथ ही चमत्कार और आडंबर के नाम पर भी लोगों को भ्रमित किया जा रहा है इसको लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि, भारत भौतिक सत्य को सम्मान देता है और अध्यात्मिक भी सकते होता है।

मगर उसमें पाखंड ढोंग आडंबर अंधविश्वास को हमने धर्म और संस्कृति नहीं माना है लेकिन यह सच है कि अगर भौतिक विज्ञान है तो एक अध्यात्मिक विज्ञान भी है रामदेव का कहना है कि, देश में सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाया जा रहा है।

यह सभी लोग भारत विरोधी है और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इसरे पर इस कार्य को कर रहे हैं कर रहे हैं जिससे भारत अपमानित हो इनका पुरजोर विरोध देशवासियों को करना चाहिए।

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर है इसको लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि, बलूचिस्तान पीओके पंजाब सिंध अब एक अलग राष्ट्र बनने पाकिस्तान एक छोटा सा देश रह जाएगा पीओके का भारत में विलय होगा उसके बाद बलूचिस्तान खुद कहेगा हम भारत में मिलना चाहते हैं।

बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े हो होगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा पंजाब सिंध और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा भारत महाशक्ति बनेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन पहुंचकर किया ध्वजारोहण

देश का 74वां गणतन्त्र दिवस सम्पूर्ण जनपद में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन पहुॅचकर ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी, एनसीसी, स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली। जोशी ने 74वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि हम एक आजाद देश में सांस ले सकें।

उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था, इस दिन भारत पूर्ण गणतंत्र बना था।उन्होंने कहा कि इस दिन भारत को अपना संविधान व कानून मिला और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि यह भारत का संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है। उन्होंने कहा कि यह आठ दशकों का सफर हमारे राष्ट्र के लिए चुनौतियों भरा रहा है, 1947 में आजाद होने से लेकर आज ळ20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहल शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण पर सरकार का प्रमुख फोकस है और देशवासियों ने जन-केंद्रित शासन की ओर एक आदर्श बदलाव देखा है।उन्होंने कहा कि सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्मश् अर्थात ’’सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’’के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि देशभर में विकास को और अधिक गति देने के लिए सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक नीतियों और पहलों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने और हाशिए पर रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित नीतियों ने रक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान जैसी पहल देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में परिवर्तनकारी कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावों के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है और खेत से बाजार तक लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए 167 किसान रेल मार्गों का परिचालन किया गया है।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है। विकास की अनेक पहलों के माध्यम से हम भारत की क्षमता को उजागर कर रहे हैं और जनता के नेतृत्व वाले शासन एवं समृद्धि का देश बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है और औद्यानिक एवं कृषि का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राजसहायता में वृद्धि करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है और देहरादून में बन रहा प्रदेश का पंचम धाम-सैन्यधाम इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी के साथ साथ मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रदेश के गांव गांव तक पहुँच रही है। उन्होंने काह कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश का अभूत पूर्व विकास हो रहा है और मुझे विश्वास है की वर्ष 2025 तक हमारा प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित होगा और इसके लिए आप सभी का सहयोग महत्त्वपूर्ण है।

उन्होंने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

जोशी ने पुलिस लाइन में बारिश के बावजूद परेड ग्राउण्ड को सुखाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने पर पुलिस विभाग को दो लाख इक्यावन हजार रूपये इनाम देने की घोषणा करते हुए पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर जोशी ने शहीद सैनिकों सिपाही केसर राम की पत्नी धर्मा देवी, गार्ड्स मैन अशोक चन्द शाही की पत्नी भावना शाही, नायक खीम चन्द की पत्नी प्रेमा डोर्बी, राईफल मैन देव बहादुर की पत्नी लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस विभाग के निरीक्षक मनोज रतूड़ी, भारत सिंह, बसन्ती आर्य, उप निरीक्षक भगवान गिरी, विनोद जोशी, अनिल उपाध्याय, दिनेश सिंह परिहार, भुवन चन्द्र जोशी, महेश चन्द्र काण्डपाल, ओम प्रकाश, कुसुम रावत, प्रदीप कोहली, देवेन्द्र गौरव, है.का.नवीन भट्ट, कांस्टेबल रंजीत, अमित, शैलेन्द्र, प्रेम कनवाल, कैलाश तौमक्याल, म.का. ललिता भट्ट, सनीता रावत को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, ग्राम्य, शिक्षा विभाग, आपदा विभाग, रेशम, नगर निगम आदि द्वारा मनमोहक झांकी निकाली गई। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत दल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता चुफाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, एएसपी मनोज कत्याल सहित जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, कमल जिन्दल के अलावा जिला महामंत्री अमित नारंग सहित जनता उपस्थित थी।