Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना। येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना। येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। तापमान में गिरावट आने के चलते पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 17 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

इधर उधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 से 17 जनवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 जनवरी से फिर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

15 और 16 जनवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाने के कारण शीत दिवस की स्थिति रहेगी। ऐसे में इन जिलों में दो दिन सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान

शनिवार की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 17 डिग्री
सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना है।

अगले दिन 15 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावटर आएगी।

16 जनवरी को तापमान और गिरकर अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री हो जाएगा। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री रह सकता है।

17 से 20 जनवरी तक अधिकतम तापमान 14 डिग्री से लेकर 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री तक रह सकता है।

आज देहरादून में बारिश रहेगी। इसके बाद 14 से 16 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 से 20 जनवरी तक देहरादून में बादल छाए रहेंगे।