बड़ी खबर: जोशीमठ से लोगों को अन्य जगह किया जाएगा विस्थापित। हर संभव मदद करेगी सरकार: जोशी

जोशीमठ से लोगों को अन्य जगह किया जाएगा विस्थापित। हर संभव मदद करेगी सरकार: जोशी

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। उत्तराखंड के सीमान्त शहर जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर अब राज्य सरकार हरकत में आई है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।

कई वैज्ञानिक की टीमें इसको लेकर रिसर्च भी कर रही है कि, आखिर इस तरह से भू-धसाव क्यों हो रहा है। हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि, सरकार इस पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

जोशीमठ का क्षेत्र अब रहने लायक नहीं लग रहा है। लोगों को विस्थापित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि, जोशीमठ मे हो रहा भू-धसाव पर उत्तराखंड सरकार पूरा संज्ञान ले रही है, तीन दिन से तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है, वैज्ञानिक की टीम भी वहां रिसर्च कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद मौके पर पहुंचे। जोशीमठ की अब जो स्थिति दिखाई दे रही है, वह लोगों के रहने लायक नहीं है। उनको विस्थापित करने का कार्य सरकार कर रही है। 6 महीने तक लोगों को चार हजार रहने का किराया सरकार द्वारा दिया जाएगा।

इसके साथ उनको जो भी व्यवस्था चाहिए होगी। सब सरकार की जिम्मेदारी होगी। राज्य सरकार के साथ ही केंद्र की सरकार ने भी इसका संज्ञान लिया है। जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया है।