ब्रेकिंग: भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा। देखें लिस्ट….

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा। देखें लिस्ट….

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है और इसकी सूची भी जारी कर दी है।

हरिद्वार से दीपांशु विद्यार्थी को प्रदेश मंत्री तो वही, तरुण चौहान को प्रदेश प्रवक्ता, संजीव कुमार को गढ़वाल सह संयोजक और रुड़की से सागर गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष और मोहित राष्ट्रवादी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

उत्तराखंड के अन्य जनपदों के युवा नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई है जिसके सूची इस प्रकार है नैनीताल जनपद से विपिन पांडे को प्रदेश मंत्री,गौरव जोशी को सह मीडिया प्रभारी, मोहित कांडपाल को कुमाऊं संयोजक, चंदन सिंह बिष्ट और सरदार सुखजीत सिंह को कुमाऊं सह संयोजक,यजुवेंद्र सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी ज़िममेदारी दी गयी है।