जिला अध्यक्ष बनते ही संतों की शरण में पहुंचे संदीप गोयल। कही यह बात….

जिला अध्यक्ष बनते ही संतों की शरण में पहुंचे संदीप गोयल। कही यह बात….

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद संदीप गोयल आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए संतों की शरण में पहुंच रहे हैं।

क्योंकि उनको पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संदीप गोयल ने कनखल के निर्मल अखाड़े पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया।

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल का कहना है कि, हरिद्वार संतों की नगरी है और उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य करना असंभव है। इसलिए जिला अध्यक्ष बनने के बाद मेरे द्वारा संतों का आशीर्वाद लिया गया है।

इनका कहना है कि, भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही संतों का सम्मान करती आई है। संतों के सम्मान के लिए हमें कुछ भी करना पड़े हमारे द्वारा किया जाएगा।

वही साधु-संत भी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह का कहना है कि, हम संदीप गोयल को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हैं।

आशा करते हैं कि, हरिद्वार संतो और मठ मंदिरों की नगरी है, उसकी मर्यादा का ख्याल रखेंगे। संतो द्वारा जो भी अपनी समस्याएं बताई जाएगी, उसको इनके द्वारा पूरा किया जाए, ऐसी हम इनसे आशा रखते हैं।

हरिद्वार संत बाहुल्य क्षेत्र है। यहां की राजनीति की दशा बनाने बिगाड़ने में संतों का बड़ा योगदान रहता है। ऐसे में संदीप गोयल आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। जिला अध्यक्ष का पद संभालते ही साधु संतों के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।