अपराध: यहां पति ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मुकदमा दर्ज

यहां पति ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक खबर आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चे कुमाऊं में उधम सिंह नगर जिले के हैं तो गढ़वाल में हरिद्वार जिले के हैं। इन जिलों में आए दिन अपराधों की खबर आती रहती है। अब एक महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

महिला का आरोप है कि, उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि, उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे।

आरोप है कि, अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, इसी बात का उसकी बहन विरोध कर रही थी। ऐसे में आए दिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था।

शनिवार को आरोपी ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।

इस दौरान घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि, अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।