बड़ी खबर: इस दिन से बदलेगा मौसम। यहाँ हुई बर्फबारी, रोमांचित हुए यात्री

इस दिन से बदलेगा मौसम। यहाँ हुई बर्फबारी, रोमांचित हुए यात्री

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, आने वाले दो दिन वर्षा से राहत रहने की संभावना है। केवल उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि मंगलवार तड़के देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद बादल छा गए।

उत्तराखंड से मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। मंगलवार तड़के राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद बादल छा गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है।

केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

वहीं मंगलवार तड़के केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है, जिससे धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यात्री बर्फबारी के नजारे देख रोमांचित हो रहे हैं।