बड़ी खबर: यहां जीत की हैट्रिक लगाने वाले कॉंग्रेसी सभासद ने थामा भाजपा का दामन। कांग्रेस के लिए कहा यह….

यहां जीत की हैट्रिक लगाने वाले कॉंग्रेसी सभासद ने थामा भाजपा का दामन। कांग्रेस के लिए कहा यह….

रिपोर्ट- दिलीप अरोरा
किच्छा में आज कांग्रेसियों के चेहरे उस वक़्त मायूस हो गए। ज़ब उनको पता चला कि, उनकी पार्टी से जीत की हैट्रिक मारने वाले वार्ड 6 के पूर्व सभासद व कट्टर कॉंग्रेसी धनीराम ने भाजपा का दामन थाम लिया।

बता दें कि, किच्छा के पुरानी गल्ला मंडी के रामलीला मैदान में भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समक्ष कॉंग्रेसी धनीराम ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली।

भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने उनको फूलों की माला, भाजपा पार्टी के प्रतिक वाला वस्त्र उनके गले में डाल कर उनका स्वागत किया साथ ही वार्ड वासियों से आने वाले लोकसभा और नगरपालिका चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील भी की।

इसके बाद अन्य कांग्रेसियों की भी भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज हो गयी है, अब अगला नंबर किसका होगा यह देखना होगा।

इस वार्ड में और मजबूत होगी भाजपा- शुक्ला

भाजपा नेता राजेश शुक्ला ने कहा कि, आज धनीराम के भाजपा में आने से भाजपा इस वार्ड में और ज्यादा मजबूत होगी। पहले भी मजबूत थी अब और ज्यादा हो जाएगी। हम इनका पार्टी में स्वागत करते है।

कांग्रेस ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया- धनीराम

आज भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कॉंग्रेसी सभासद धनीराम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि, मैं 30 वर्षो से कांग्रेस में था, कांग्रेस ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। इसलिए मैं भाजपा में आया हूँ और राजेश शुक्ला ने मेरा सम्मान किया है।

मैं खुश हूँ और मेरे साथ और भी कॉंग्रेसी भाजपा में आएंगे।मुझे भाजपा की कार्य शैली पसंद है। इसलिए मैं भाजपा में आया हूँ और मैं कसम खाता हूँ कि, आजीवन भाजपा में रहूँगा।

कॉंग्रेसी धनीराम ने आज भाजपा नेता राजेश शुक्ला के समक्ष भाजपा तो ज्वाइन कर ली पर इस वार्ड में चर्चाएं भी बहुत तेजी से घूम रही है कि, उन्होंने किसी दबाव में भाजपा ज्वाइन की है।

अब इन चर्चाओ में कितनी सचाई होगी यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन भाजपा में ज्वाइन होने पर धनीराम के चेहरे पर वो ख़ुशी कहीं नजर नहीं आयी जो आनी चाहिए थी।

तो अब यहाँ वार्ड में चर्चाएं जोर पकड़ रही है कि, यह तो पक्के कॉंग्रेसी थे और भाजपा में कैसे आ गये?