गुड़ न्यूज़: कुमाऊं वासियों का अब लखनऊ जाना हुआ आसान। INDIGO की हवाई सेवा शुरू, इस दिन मिलेंगी फ्लाइट

कुमाऊं वासियों का अब लखनऊ जाना हुआ आसान। INDIGO की हवाई सेवा शुरू, इस दिन मिलेंगी फ्लाइट

कुमाऊं भर के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है कि, अब पंतनगर एयरपोर्ट से अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को लखनऊ से 67 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान ठीक 12:10 बजे पंतनगर पहुंचा।

सप्ताह में लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट जाएगी। जो कि पंतनगर से 12:40 पर रवाना होगी।

पहले दिन पंतनगर से 31 यात्री फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि, पंतनगर से दिल्ली-देहरादून सहित कई अन्य स्थानों के लिए भी पहले से ही हवाई यात्रा सुचारू है। अब इसी कदम में लखनऊ के लिए भी यहां से फ्लाइट मिलेगी।

लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान 6ई-7322 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह उड़ान 1:10 घंटे में पंतनगर की दूरी तय करते हुए वहां दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी।

वापसी में भी उड़ान 6ई-7323 पंतनगर एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे रवाना हाकर लखनऊ दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। इस उड़ान का किराया लगभग 3500 रुपये का होगा।