एक्सक्लूसिव: यहां मिलीभगत से सैकड़ों पेड़ो पर चली आरी, जमकर खनन। जाँच में जुटा विभाग

यहां मिलीभगत से सैकड़ों पेड़ो पर चली आरी, जमकर खनन। जाँच में जुटा विभाग

रिपोर्ट- सूरज लडवाल
पाटी। विकासखंड की वन पंचायत कोटा में अवैध रूप से पेड़ कटान किए जाने का मामला सामने आ रहा है। मैरोली-करौली सड़क की कटिंग में पंचायत के सरपंच पर मिलीभगत से बिना स्वीकृत पेड़ों के कटान का आरोप लगा है।

इसके साथ-साथ अवैध खनन के आरोप भी लगे हैं। बताते चलें कि, कुछ सप्ताह पूर्व राजस्व विभाग ने इसी पंचायत में अवैध खनन को सीज किया था। मामले की पुष्टि के लिए हमारे संवाददाता द्वारा की गई पड़ताल में पाया कि, वन पंचायत में सड़क किनारे तमाम हरे पेड़ों को काटा गया है तो किसी को अधूरा छोड़ा गया है।

बड़े पेड़ों की जड़ों को ढंकने व छोटे पेड़ों को मिट्टी के नीचे दबाने का प्रयास किया गया है। लेकिन बारिश के बाद मिट्टी बह जाने से ये माजरा अब सामने आ रहा है। रेंजर देवीधुरा द्वारा मामले की जाँच के लिए डिप्टी रेंजर गजेन्द्र राम को भेजा गया। जिसके बाद दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान डिप्टी रेंजर ने कहा, वन पंचायत में अवैध खनन की पुष्टि हुई है।

सार्वजनिक हो चुके अवैध रूप से पेड़ों के कटान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, मामला सार्वजनिक होते ही विभाग की भी किरकरी होगी। बहरहाल अभी डिप्टी रेंजर की जाँच रिपोर्ट का इंतजार है।

पेड़ों को आधा अधूरा काटकर मिट्टी से ढँकने का प्रयास किया गया है और पेड़ों की जड़ों को भी ढँका गया है। तमाम पेड़ अब भी स्पॉट पर आड़े-तिरछे पड़े हुए हैं। कुछ सप्ताह पूर्व अवैध खनन को सीज किया था।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा पंचायत में कुछ सप्ताह पूर्व अवैध खनन को सीज किया था। बताते चलें कि, लगातार पंचायत में तमाम अनियमितता सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार बड़ा मामला सामने आ रहा है।

वन पंचायत में अवैध खनन औऱ पेड़ों के कटान की जानकारी मिली है। जिसके लिए जाँच अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अभी फिलहाल मुझे जाँच रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर ऐसा पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी– हिमालय सिंह टोलिया, रेंजर वन क्षेत्र देवीधुरा।