झटका: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस को आज किशोर उपाध्याय ने बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

काफी दिनों से जो संभावना जताई जा रही थी, आखिरकार वह सच हो ही गई और किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए।

पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। आज सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मदन कौशिक सहित अन्य नेताओं के साथ मिलकर किशोर उपाध्याय का स्वागत किया।

इसके बाद वे टिहरी के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका कई सीटों पर खासा प्रभाव है।