बड़ी खबर: प्रदेश में आज 4482 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि। 06 की मौत, 1865 स्वस्थ

प्रदेश में आज 4482 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि। देहरादून से सर्वाधिक मामले….

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या 4482 पहुंच गई है। जबकि अकेले देहरादून जनपद में ही 1687 कोरोना संक्रमित आएं है। इसके अलावा 6 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि 1865 मरीज आज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 20620 हो गई है।

जिलेवार आंकड़े:-

  • देहरादून -1687
  • नैनीताल -644
  • हरिद्वार -582
  • ऊधसिंह नगर -398
  • अल्मोड़ा -207
  • बागेश्वर -81
  • चमोली -202
  • चंपावत -104
  • पौड़ी गढवाल -270
  • पिथौरागढ़ -30
  • रूद्रप्रयाग -75
  • टिहरी गढ़वाल -157
  • उत्तरकाशी -45