बड़ी खबर: प्रदेश में आज 814 नए संक्रमित। 2022 हुए कुल मामले

प्रदेश में आज 814 नए संक्रमित। 2022 हुए कुल मामले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आज 814 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2022 हो गई है। वहीं आज अस्पतालों से 147 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

आज के कोरोना बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 325, हरिद्वार में 119, नैनीताल में 233 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।

चुनाव से पूर्व इतनी बड़ी संख्या में रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमित चिंता की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में अभी भी सावधान रहने का समय है। अनजान लोगों की भीड़ भाड़ से बचने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कर इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

पढ़ें पूरे आंकड़े

1641560660394