दुर्घटना: मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले की पलटी कार। ड्राइवर और कार सवार लोगों को आई हल्की चोटें

मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले की पलटी कार। ड्राइवर और कार सवार लोगों को आई हल्की चोटें

पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले में शामिल कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा डीडीहाट में जाने के दौरान हुई है। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ।

हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। जिस कारण मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई। बता दें कि, कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे।

आपको बता दें कि, बिशन सिंह चुफाल के काफिले की गाड़ी इसी साल 15 अक्टूबर को भी हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल बाल-बाल बचे थे। तब भी चुफाल पिथौरागढ़ जिले में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे।

तब पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फ्लीट की एक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे में स्टाफ को हल्की चोटें आई थी। गनीमत रही कि, कार सड़क पर ही रुक गई। नहीं तो नीचे उफनती गोरीगंगा नदी बह रही थी और हादसा बड़ा रूप ले सकता था।