बड़ी खबर: कांग्रेस को झटका। हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस को झटका। हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार हुए भाजपा में शामिल

देहरादून। हरीश रावत कैम्प में भाजपा की सेंधमारी हुई है, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार राजकिशोर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी नामित किया गया है। चुनाव से पहले हरीश रावत को भाजपा ने तगड़ा झटका दिया है।