आदेश: भाजपा विधायक की मृत्यु से शोक में प्रदेश। आज दून में किया सरकारी अवकाश घोषित

भाजपा विधायक की मृत्यु से शोक में प्रदेश। आज दून में किया सरकारी अवकाश घोषित

उत्तराखंड में आज सरकारी संस्थान, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आपको बता दें कि, उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में कैंट से विधायक रहे हरबंस कपूर के दिवंगत होने की खबर के बाद यह आदेश जारी किया गया है।अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने आदेश जारी कर बताया कि, राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया गया है कि, 13/12/2021 को जिस जिले में हरबंस कपूर की अन्त्येष्टि होगी, उस दिन वहां प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे व 13/12/2021 को जिला देहरादून के सभी सरकारी कार्यालय बन्द रहेंगें।