सीडीएस विपिन रावत की मौत पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी। थाने पहुंचा मामला

सीडीएस विपिन रावत की मौत पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी। थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली जहां एक ओर पूरा देश उत्तराखंड के अनमोल रत्न और देश के वीर योद्धा के निधन की खबर से शोकाकुल है। वही तहसील थराली के देवल गांव में हरेंद्र नाम के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर सीडीएस बिपिन रावत के प्रति अपमान जनक टिप्पणी से थराली क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

इस व्यक्ति के कथित अपमानजनक टिप्पणी एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डालने से थराली की संपूर्ण जनता ने कड़ी आलोचना की है। उक्त संबंध में भाजपा मंडल थराली के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को एक तहरीर देकर इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि जहां इस घटना से पूरे देश की जनता आहत है। वही इस प्रकार की टिप्पणी घोर देशद्रोह को प्रदर्शित करती है। इसलिए इस व्यक्ति को देशद्रोही घोषित कर इसको कठोर सजा मिलनी चाहिए। यदि इसे सजा नहीं मिली तो फिर जनता सड़कों पर उतरेगी। उप जिलाधिकारी ने इस संबंध में जांच थानाध्यक्ष वाली को सौंपी है।

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि, उनके पास तहरीर आई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने वाले व्यक्तियों में भवानी दत देवराड़ी, गंगा सिंह, उमेश देवराड़ी, पृथ्वी सिंह नेगी, आशीष थपलियाल, अंकित देवराड़ी, अनिल देवराड़ी आदि लोग मौजूद थे।