नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार। पोक्सो में मुकदमा दर्ज

नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार। पोक्सो में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
सतपुली। थाना सतपुली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 21/2021 धारा 376 भादवि तथा धारा 5/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त तीरथ सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी बबीना पोस्ट दुधारखाल थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष को दिनांक 05/12/ 2021 को सतपुली बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी में पेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त द्वारा गांव की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बलात्कार किया गया।

जिससे नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई और लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई और पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर आज कोट में पेश किया जा रहा है।