बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर

कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बैठक में देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले को मंजूरी मिली है।

  • पूर्व सैनिकों को 7पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर लगी मुहर
  • एक सप्ताह के भीतर निकाला जाएगा 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने का हल।
  • नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक।
  • लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक।
  • नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन।
  • सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं।
  • पॉलिटेक्निक सेंट्रो में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण।
  • अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती।
  • गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों का समायोजन का लिया गया निर्णय।
  • कोविड-19 किए गए कर्मचारियों को 31 मार्च तक देहाती दिए जाने का निर्देश।
  • मृतक आश्रितों में अब पौत्र पौत्री को शामिल किया।
  • देवस्थानम बोर्ड हुआ भंग, विधानसभा के पटल पर आएगा प्रस्ताव।
  • परिवहन विभाग के 24 कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने पर भी हुआ निर्णय।
  • बाहर से अब डॉक्टर नहीं लिखेंगे दवाई, लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी।
  • कोविड के दौरान कॉर्बेट में बुकिंग के दौरान रिफंड व्यवस्था को मिली मंजूरी, विभागीय स्तर पर अब होगी रिफंड की नियमावली तैयार।