दीपावली पर्व पर बाजारों में पहुंची महापौर। व्यापारियों को दी बधाई, बांटी खुशियां

दीपावली पर्व पर बाजारों में पहुंची महापौर। व्यापारियों को दी बधाई, बांटी खुशियां

– भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर
– बाजारों में तैनात पुलिस कर्मियों की मेयर ने की होसला अफजाई

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के मोके पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने व्यापारियों के बीच पहुंचकर उन्हें पर्व की बधाई दी। बृहस्पतिवार की दोपहर नगर निगम मेयर ने शहर के तमाम प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों को पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने समस्त व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील केे साथ डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हेे मिठाई भी खिलाई।

महापौर ने कहा कि, भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। दीपावली का त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है।

इस मौके पर महापौर ने व्यापारियों से आह्वान करते हुए कहा कि, पर्व के निपटने के बाद कूड़ा कर्कट इधर-उधर न फेंके। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मौके पर कुछ व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को भी महापौर द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका तुरंत निस्तारण कराया गया।

इस दौरान ब्रह्म कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, संदीप शास्त्री, राजेंद्र सेठी, मनोज कालरा, राजेश भट्ट पवन शर्मा, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, भरत लाल, प्रमोद शर्मा,विजय बडोनी, मनीष बनवाल, कमलेश जैन, रोमा सहगल, अजय कालरा, रमेश अरोड़ा, नरेंद्र शर्मा, शिवम टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, सरदार अमरीक सिंह, रूपेश गुप्ता, ज्योति सहगल, गौरव केन्थुला, सरदार रघुवीर सिंह, गोविंद चौहान, महेश शर्मा, रंजन अंथवाल, अनिकेत गुप्ता, परीक्षित मेहरा, विवेक शर्मा मौजूद रहे।