अंतरराष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही दिवस पर 127 इको टास्क फोर्स ने निकाली साइकिल रैली

अंतरराष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही दिवस पर 127 इको टास्क फोर्स ने निकाली साइकिल रैली

 रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
देहरादून। राजधानी में आज अंतरराष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को मनाते हुए 127 इको टास्क फोर्स द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

जनता के बीच पर्यावरण के मुद्दे पर जागरूकता पैदा करने के लिए सार्वजनिक आउटरीच पीजीएमई के हिस्से के रूप में 127 इको टास्क फोर्स की इकाई ने अंतरराष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

इस दौरान ब्रिगेडियर अनिब्रान दत्ता, एसएम स्टेशन कमांडर ने हरी झंडी दिखाकर साइकल रैली को रवाना किया। रैली में सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

साइकिल रैली से पूर्व 127 इको टास्क फोर्स के मुख्यालय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया।

127 प्रादेशिक पर्यावरण बल के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, साइकिल रैली का आयोजन 127 ईको टास्क फोर्स , एनसीसी हेड क्वार्टर देहरादून और उत्तराखंड सब एरिया द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया गया। इस रैली का मकसद वर्ल्ड क्लाइमेट डे के बारे में जागरूकता फैलाना है।

आप सभी जानते है कि, विश्व में पर्यावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका परिणाम हमें हाल ही में उत्तराखंड में भी देखने को मिला। 127 इको टास्क फोर्स हर साल आठ लाख के करीब पेड़ लगाते हैं, साथ ही हम लोग पर्यावरण संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाते हैं।