तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी। देवस्थानम बोर्ड समाप्त नहीं किया तो करेंगे आत्मदाह

तीर्थ पुरोहितों की चेतावनी। देवस्थानम बोर्ड समाप्त नहीं किया तो करेंगे आत्मदाह

 

देवस्थानम बोर्ड को समाप्त करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित गुणानंद कोठियाल ने अब सरकार को चेतावनी दी है कि, अगर शीघ्र बोर्ड समाप्त नहीं किया जाता है, तो बद्रीनाथ मंदिर के अंदर आत्मदाह करेंगे।

ज्ञात हो कि, देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों, हकहकूकधारी व तीर्थपुरोहितों द्वारा काफी लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है।

बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित गुणानंद कोठियाल ने कहा कि, आखिर क्यों सरकार ने बद्री-केदार मंदिर समिति के नाम को हटा कर देवस्थानम बोर्ड रखा। क्या इन्हे ये भी नहीं मालूम कि, सबसे उच्च स्थान भगवान का होता है।

फिर उसके बाद देव होते है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि, वे जल्द से जल्द बोर्ड को समाप्त कर दें, अन्यथा धाम में कई तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर अपना आत्मदाह करने को तैयार है।