एक नजर: जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण। सुध लेने को प्रशासन तैयार नहीं

जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण। सुध लेने को प्रशासन तैयार नहीं

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। एक ओर जहां केंद्र सरकार आदर्श गांव बनाने का दम भरती है। वहीं दूसरी ओर शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी व भ्रष्टाचारी उन योजनाओं पर पलीता लगा देती हैं। रुड़की के ग्राम किसनपुर में एनएच 73 के किनारे बनी सड़क पर भारी जलभराव से राहगीर बड़े परेशान हैं। जहां पर आए दिन रोजाना दर्जनों लोग इस जलभराव से हुए गहरे गड्ढो में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लगातार कई वाहन भी इसका शिकार हो रहे हैं।

आपको बता दें कि, रुड़की के किसनपुर गाँव के बाहर बनी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इन तस्वीरों को आप भी देखिए, जलभराव में गहरे गड्ढो के कारण एक दिव्यांग अपनी रिक्शा लेकर फंसा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इ रिक्शा भी सवारियों समेत पलटा हुआ हैं। रिक्शा में बैठी सवारियों को लोग बाहर निकाल रहे हैं और तो और एक ऑटो की तस्वीर भी आप देखिए। जो इस गहरे पानी में पलट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

वही ग्रामीणों द्वारा इन तस्वीरों को मीडिया तक पहुंचाया गया। जहां पर मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से इस समस्या के बारे में जानकारी ली। जिन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी आप-बीती सुनाई।

वही उन्होंने बताया कि, प्रशासनिक अधिकारियों को इस समस्या से लगातार अवगत कराया गया है, पर अधिकारी मौके का निरीक्षण कर आश्वासन देते हैं और वापिस लौट जाते हैं। लेकिन यह समस्या काफी लंबे समय से बरकरार बनी हुई है। जलभराव की इस समस्या का कोई निवारण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि, यह कम्पनियों से निकलने वाला जहरीला पानी हैं। जिससे उन्हें भयानक बीमारी होने का खतरा भी सता रहा है।