मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव बने IPS अभिनव कुमार

मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव बने IPS अभिनव कुमार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही वह एक्शन मोड़ में काम कर रहे हैं। शासन में कई बड़े बदलाव करने के बाद आज उन्होंने अपने करीबी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री स्टाफ में शामिल किया है।

बता दें कि, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यहां बताना जरूरी होगा कि, अभिनव कुमार ने लंबे समय तक उत्तराखंड में सेवाएं दी है। साथ ही तेजतर्रार और कुशल कार्यशैली वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं। इतना ही नहीं वह उत्तराखंड के कई जिलो में पुलिस कप्तान रहे हैं।

इसके अलावा डीआईजी रेंज रह चुके है। केंद्र में भी कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, और 1996 बैच के अफसर हैं।