युवा शक्ति संगठन की बैठक का आयोजन। विजय अध्यक्ष और कृष्ण कुमार बने उपाध्यक्ष

युवा शक्ति संगठन की बैठक का आयोजन। विजय अध्यक्ष और कृष्ण कुमार बने उपाध्यक्ष

हरिद्वार जिले के न्याय पंचायत लालढांग के ग्राम गैंडीखाता में युवा शक्ति संगठन की बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया। साथ ही नवनिर्मित संगठन के सदस्यों द्वारा कार्यकारणी का गठन भी किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से संगठन के अध्यक्ष पद पर विजय रावत और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। जबकि हरीश रावत सचिव, बलविंदर सिंह सह-सचिव, जीतू रावत कोषाध्यक्ष व दीवान राणा का मीडिया प्रभारी के पद पर चयन हुआ।

इस दौरान जानकारी देते हुए अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि, संगठन की प्राथमिकता गांव का विकास और पिछड़े वर्ग को उनके अधिकार दिलाना है, इस उद्देश्य के साथ संगठन का निर्माण किया गया है और सभी सदस्यों को इनके उत्थान के लिए कार्य करना होगा। जिसके लिए पूरी रणनीति संगठन के पास पहले से तैयार है।

रावत ने यह भी बताया कि, संगठन के सभी सदस्य विगत एक वर्ष से सक्रिय होकर काम कर रहे है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कई जनहित से जुड़े मुद्दे संगठन के सदस्यों द्वारा समय-समय पर उठाये गए हैं। वहीं संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से ग्रामीण लगातार संगठन से जुड़ रहे है।

उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता ने कहा कि, जल्द ही संगठन की वेबसाइट तैयार की जाएगी व आधुनिक तरीके से संगठन काम करेगा।